फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। हाथरस मार्ग पर स्कूटी सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आधा घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

हाथरस मार्ग पर सोमवार को दोपहर बाद साढे तीन बजे एक स्कूटी सवार युवक अपने गांव से आगरा के लिए जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कछपुरा थाना चंदपा के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी मे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी और अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन को मौके से भगा ले जाने मे सफल रहा। दुर्घटना के बाद करीब आधा घंटा तक मृतक सड़क पर ही पडा रहा और सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग जाने पर हाईवे के दोनो ओर वाहनों का जाम लग गया। बाद मे पुलिस ने मृतक के शव को रोड से हटाकर वाहनों का आवागमन सुचारू किया। थाना चंदपा पुलिस के उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह के अनुसार मृतक की शिनाख्त थाना हाथरस जंक्शन के गांव सूरजपुर के राहुल (18) पुत्र बिजेन्द्र सिंह के रूप में हुई। मृतक युवक मंगलवार को आगरा मे होने वाली सेना की भर्ती में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी थाना चंदपा पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। बताते हैं कि मृतक का पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें