फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म जमा करने के लिए उमड़ी भीड़, छात्रा बेहोश होकर गिरी

Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काफी लंबी लाइनें लग गईं। कॉलेज काउंटर पर खड़ी एक छात्रा भी बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन उसे उपचार हेतु ले जाया गया और उसके परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

अबकी बार विवि प्रशासन की लापरवाही के कारण वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम शो न किए जाने से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, जिस वजह से इस बार पिछली साल की अपेक्षा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम रह सकती है। पिछली बार बागला कॉलेज में 1800 के करीब छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म जमा हुए थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या 1000 तक ही सिमट सकती है। वहीं छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो जाएगी। अंतिम तिथि से एक दिन पहले कॉलेज काउंटर पर छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं की भीड़ रही। इस भीड़ में एक काउंटर पर खड़ी एक छात्रा भी बेहोश होकर गिर गई। आनन फानन में शिक्षकों ने छात्रा का उपचार कराया और उसके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें