फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करबला के शहीदों की याद में मजलिस

Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। किला गेट खाई स्थित अंजुमने हैदरी के इमाम बारगाह में मोहर्रम के पांचवे दिन करबला के शहीदों की याद में मरसिया, मजलिस नौहा व मातम हुआ।
विज्ञापन

मजलिस से पहले तनवीर कमर और मोबीन ने मरसिया, सोजन व सलाम पढ़ा। मजलिस पढ़ते हुए मौलाना जाकिर हुसैन ने कहा कि हजरत मोहम्मद स.अ. के छोटे नवासे इमाम हुसैन ने इस्लाम मजहब की बुलंदी, सच्चाई और हक की बात ऊंची रखने और इंसानी आजादी को वक्त के जालिम व सितमगर यजीद के चंगुल से निकालने के लिए अपने बहत्तर साथियों समेत करबला में यजीदी फौज के हाथों भूख व प्यास की हालत में 10 अक्तूबर सन् 680 ईंसवी को शहीद कर दिए गए, जिसमें जवान, बुजुर्ग और छह माह का छोटा बच्चा अली असगर भी था।
विज्ञापन

मजलिस के बाद सफदर अब्बास साहिल सैफ व नकी, जलाल हैदर ने नौहा पढ़ा। मजलिस में अंजुमन हैदरी हाथरस के मेंमबरान डॉ.एसजी हसन, जाहिद हुसैन, हामिद हुसैन, आबिद हुसैन, तकी, वाजिद, शब्बर बाबी, शाकिर, छोटू, पप्पू, एजाज, मेंहदी, कमर, रजा, वाकर, ऐनुल, फैजी, दन्नू, काशिफ व हसन मोहम्मद ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें