फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर से लदा ट्रक बना बर्निग ट्रक

Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। एनएच के बाईपास पर बुधवार की रात्रि में एक बीयर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके बाद उसमें आग लग गई। आग की लपटें देख वहां आस-पास के ग्रामीण आ गए। दूर-दूर सड़क पर तक बीयर की कैन फैल गई। बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया। कुछ लोग वहां ट्रक से काफी कैन बटोर कर भी ले गए।
विज्ञापन

बीयर की कैनों के कार्टूनों से लदा एक ट्रक बुधवार की रात्रि में फिरोजाबाद से मेरठ जा रहा था। जब यह ट्रक एनएच बाईपास से गुजरा तो ट्रक कुंवरपुर के निकट अनिंयत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान इस ट्रक के डीजल की टंकी में आग लग गई और आग की लपटें उठने लगी। ट्रक के टायर जल गए और कार्टूनों तक आग पहुंच गई। दूर-दूर तक बीयर की कैनें भी बिखर गई। हालांकि चालक-परिचालक को चोट नहीं आई। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और इस अग्निकांड की जानकारी मिलने पर दमकल भी वहां पहुंच गई। दमकल ने मौके पर पहुंच कर जलते ट्रक की आग पर काबू पाया। इधर, कुछ लोगोें ने ट्रक से बिखरी बीयर को अपने कब्जे में कर लिया और इसे बड़े आराम से ले गए। देर शाम तक ट्रक इसी स्थिति में एनएच के बाईपास पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें