फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार निकालने से रोकने पर सिपाही को पीटा

Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कस्बे के पंत चौराहे पर रविवार को उस समय बवाल हो गया, जब एक कार वाले ने नियम के विपरीत कार निकालनी चाही। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने जब उसे रोका तो तो उसने सिपाही के साथ कार वाले ने मारपीट कर दी। सिपाही ने भी कार वाले के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिपाही मुकेश कुमार द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह जब पंत चौराहे पर भीड़ के कारण यातायात को संभाल रहा था। तभी नगर के मोहल्ला नगला लाला निवासी वेदप्रकाश कार में आया और नियम के विपरीत कार को आगे निकालने की कोशिश की। जब उसने उसे रोकना चाहा तो वह गालियां देने लगा और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। इसके पश्चात वह गाड़ी से उतर आया और उससे मारपीट की। विरोध किया तो कहने लगा कि अभी गोली मार दूंगा। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें