फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर महाराज के आश्रम पर लगा भक्तों का मेला

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन-हाथरस। आध्यात्म के क्षेत्र में हसायन का नाम रोशन करने वाले ओंकारेश्वर महाराज के 108वें जन्म दिवस के मौके गांव बपंडई में उनके आश्रम पर संतों का मेला लगा। शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत राजराजेश्वराश्रम की मौजूदगी इस कार्यक्रम में खास रही। शंकराचार्य के दर्शनों के लिए ओंकारेश्वर के आश्रम पर भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

क्षेत्र के महान संत 1008 ओंकारेश्वर महाराज गांव बपंडई के ओंकार आश्रम में ही कई सालों तक रहे थे। इसी आश्रम में उन्होंने प्राण छोड़े थे। पिछले कुछ सालों से ओंकारेश्वर महाराज के अनुयायियों ने उनके जन्म दिवस पर यहां धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है। बुधवार को भी उनके आश्रम पर विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों की मौजूदगी में दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दीं और सकल क्षेत्र में शांति व समृद्धि की कामना की। इस मौके पर अनंत राजराजेश्वराश्रम ने गुरुदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और आश्रम में नवनिर्मित कक्ष का भी उद्घाटन किया। श्रद्धालुओं ने उनका फूलमालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर जोशीला स्वागत किया। मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी वहां पहुंचे। आयोजकों ने उनका भी स्वागत किया। शंकराचार्य के दर्शन करने व आशीर्वाद लेने के लिए भी भक्तों में होड़ लगी रही। पूरा माहौल ओंकारेश्वर महाराज व शंकराचार्य के जयघोष से गूंजता रहा। गांव में मेले सरीखी रौनक बिखरी रही। शंकराचार्य ने ओंकारेश्वर महाराज के व्यक्तित्व की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने त्याग और तपस्या से इस क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस मौके पर महेशचंद्र दंडी स्वामी, उमाशंकर शर्मा, गिरिजा शंकर शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, बाबूलाल शर्मा शर्मा, राजन शर्मा, मुन्नालाल, श्रीकांत त्रिवेदी, मुरारीलाल शर्मा आदि अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें