फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को अपहरण कर लूटा

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। क्लीनिक से अपने घर पैदल लौट रहे कस्बे के एक चिकित्सक को सफेद रंग की मारुति वैन सवार कुछ लोगों ने गाड़ी के अंदर खींचकर डाल लिया और धमकी दी कि सादाबाद छोड़कर भाग जा नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। यही नहीं वैन सवार इन लोगों ने चिकित्सक के पर्स में रखे 6500 रुपये, एक एटीएम कार्ड, सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

कस्बे के मुरसान रोड प्रगतिपुरम निवासी डॉक्टर डॉ. धर्म सिंह चौधरी पुत्र ओमप्रकाश चौधरी हाथरस रोड पर अपना क्लीनिक चलाते हैं। गुरुवार रात करीब साढे़ आठ बजे जब वह अपने क्लीनिक से घर जा रहे थे तो सरकारी अस्पताल के निकट फाइव स्टार गेस्ट हाउस के बीच उनके पीछे से एक सफेद रंग की मारुति वैन आई। इसमें 4 लोग बैठे हुए थे। वैन का दरवाजा खोलकर तीन लोगों ने उन्हें अंदर जबरन खींचकर डाल लिया और वैन को जलेसर रोड की तरफ ले गए। रास्ते में डॉक्टर को धमकी दी कि अगर जान प्यारी है तो सादाबाद छोड़कर चला जा, नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। आरोपी वैन सवार लोगों ने डॉक्टर की जेब में रखे पर्स से 6500 रुपये, एक एटीएम कार्ड, एक सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद सादाबाद से करीब दो किमी की दूरी पर वैन से उतारकर चले गए और धमकी दे गए कि रिपोर्ट दर्ज करने गया तो तेरा पता भी नहीं लगने देेंगे। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें