फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक निलंबित

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को तीन शिक्षकों को निलंबित किया है। तीनों शिक्षकों के बारे में विभाग को लिखित शिकायत प्राप्त होने के साथ ही विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गिजरौली सादाबाद की तहसील दिवस में विद्यालय में शिक्षकों के शिक्षण कार्य के लिए न आने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच में अधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी को भेजा। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को भी प्रधानाध्यापक शशिकांत विद्यालय में अनुपस्थित मिले। जब उन्हें फोन कर बुलाया गया तब भी उनकी वेश भूषा ठीक नहीं थी। जिससे शिकायत को सही मानते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया है।जबकि सिकंदराराऊ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बरई शाहपुर के प्रधानाध्यापक प्रवीन कुमार एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बरई शाहपुर के सहायक अध्यापक रामबाबू ने विगत 5 नवंबर को पल्स पोलियो कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद भी कार्य नहीं किया। उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान भी उक्त दोनों शिक्षक एवं प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा मित्र ममता भी अनुपस्थित मिली। जिससे उपजिलाधिकारी ने दोनों शिक्षक एवं शिक्षा मित्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिससे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित किया है, जबकि शिक्षा मित्र का एक दिन का मानदेय काटे जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें