फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन के 96 प्रस्ताव तैयार

Sun, 05 Apr 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रधान को प्रमाणपत्र देतीं ब्लॉक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
हाथरस ब्लॉक में विकास कार्यों को गति देने के लिए आयोजित बजट बैठक में करीब तीन करोड़ के 96 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। यह प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा विभिन्न गांवों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किए गए। इसमें मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, जल निकासी, पेयजल, सामुदायिक भवन और अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन



इन प्रस्तावों को अब स्वीकृति और बजट आवंटन के लिए शासन स्तर पर भेज दिया गया है। इन प्रस्तावों को टाइड फंड, अनटाइड फंड और 15वें वित्त आयोग के तहत तैयार किया गया है। इन मदों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने बताया कि शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद इन सभी प्रस्तावित कार्यों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और समाधान के लिए प्रस्ताव दिए। हाथरस ब्लॉक में तैयार किए गए ये 96 प्रस्ताव ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम हैं। स्वीकृति मिलने के बाद इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें