न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा में आज 53 हजार 593 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराना माध्यमिक शिक्षा विभाग व प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है। जिसे लेकर शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा काफी तैयारियां की हैं।
जिलेभर में बनाए गए 98 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आज 53593 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। सुबह की पाली में हाईस्कूल के 27 हजार 587 विद्यार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे। जिनमें 16971 छात्र और 10616 छात्राएं हैं। इसी पाली में इंटरमीडिएट के कुछ विद्यार्थियों की बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार और सामान्य आधारित विषय की परीक्षा होगी। दोपहर दो बजे से शात सवा पांच बजे तक चलने वाली दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट के 26 हजार छह विद्यार्थी हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा देंगे। आज विशेष तौर पर 18 संवेदनशील और आठ अति संवेदलनशील परीक्षा केंद्रों पर नजर रहेगी। इन केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स भी लगाया गया है।
नकल विहीन व सुचिता पूर्ण परीक्षा कराए जाने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर ऑन लाइन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट व अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
सुनील कुमार, डीआईओएस।