फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मोबाइल हैक कर खाते से 90 हजार पार किए

Tue, 25 Nov 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नौखेल निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर ठगों ने उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना नगर के मोहल्ला नौखेल निवासी ताबिश उज्जमा खान के साथ हुई। सोमवार को उन्हें व्हाट्स एप पर एक संदिग्ध एपीके फाइल भेजी गई। उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक नंबर से मेसेज आया। इसमें वाहन का चालान माफ करने के नाम पर लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया। ताबिश ने जल्दबाजी में इसे क्लिक कर दिया। यह फाइल मोबाइल के बैकग्राउंड में इंस्टॉल हो गई, जिसकी जानकारी ताबिश को नहीं मिल पाई। कुछ ही देर बाद ताबिश के मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये कटने के मेसेज आने लगे। उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर अपने यूपीआई नंबर के अकाउंट को बंद करवाया। तब तक ठगों ने दो से तीन बार में कुल 90 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए थे। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें