फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला की साइलेंट अटैक से मौत

Tue, 25 Nov 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को जन्म देने के तीन दिन बाद ही एक विवाहिता की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव नगला पदम निवासी नवीन की पत्नी 25 वर्षीय शिवानी को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुईं थी, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए हाथरस ले गए। हाथरस में स्थिति सामान्य न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा के एक निजी अस्पताल में शिवानी ने ऑपरेशन के बाद एक बेटे को जन्म दिया। सोमवार की सुबह अस्पताल में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। एक साल पहले ही शिवानी की शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें