फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 888 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा में 888 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक जून को यह परीक्षा प्रस्तावित है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल-कॉलेज में शिक्षक के पद पर नौकरी हासिल करने के लिए डीएलएड व बीएड करना अनिवार्य है। बीएड में प्रवेश के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह परीक्षा एक जून को प्रस्तावित है। जिले में इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहला पीसी बागला डिग्री कॉलेज व दूसरा सेकरसरिया इंटर कॉलेज। दोनों परीक्षा केंद्रों पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में दोनों केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा का आयोजन होगा। नोडल केंद्र पीसी बागला डिग्री कॉलेज को बनाया गया है।
पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन होना है। इस परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। सभी नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें