गांव रुदायल में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अन्य ग्रामीणों की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य टीम
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव रुदायल निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। बुजुर्ग को मुरसान के कोविड एल-1 हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। वहीं उसके आसपास के 13 परिवारों के लगभग 85 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। परिजनों का भी सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है और पूूरे गांव को सैनिटाइज किया गया है।
बुजुर्ग के बेटे का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से कहीं नहीं गए है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव मिले बुजुर्ग के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार करने में जुटी है। इधर, ग्रामीणों को कहना है कि गांव के कुछ लोग रोजाना मजदूरी करने के ध्येय से आगरा जाते है इनमें से एक युवक का पेशा डॉक्टरी है। कहीं ऐसा तो नहीं कि जो लोग आगरा जाते है उनमें से कोई पॉजिटिव तो नहीं है जिसके संपर्क में आने से बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव हो गया हो।