कोरोना संक्रमितों के बारे में जानकारी लेते चिकित्सा प्रभारी सोनू।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कोविड 19 की जांच के लिए कई लोगों की रेंडम सैंपलिंग कराई गई थी। इसमें क्षेत्र के एक गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी सोनू निमेष के नेतृत्व में चिकित्सक अंकुश कुमार ने पॉजिटिव व्यक्ति को सीएचसी परिसर में बिठाकर उससे जानकारी की। उसके बाद उसको मुरसान के कोविड 19 हॉस्पिटल भेज दिया गया। उनके परिवार के आठ सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। बताते हैं कि क्षेत्र के गांव बाण अब्दुलहईपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने के लिए आए थे। तभी उन्होंने कोविड 19 की जांच के लिए नमूना दिया था।