फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बाइक रैली से शहर में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली से शहर में लोगों ने जाम का झाम झेला। जहां-जहां से बाइक रैली निकली, वहां काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में यह जाम बड़ी मशक्कत के बाद खुल सका।

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार भाजपा ने शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से भाजपा ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया। बागला कॉलेज से शुरू होकर यह रैली शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी तो रैली को लेकर कई जगह जाम लग गया। शहर के विभिन्न चौराहों का ट्रैफिक रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही स्थिति बाजारों में रही। ऐसे में स्कूली वाहनों में बच्चे फंस गए तो साथ ही अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। रैली निकल जाने के बाद जैसे-तैसे पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। तालाब चौराहे पर वैसे ही हमेशा जाम की सी स्थिति रहती है। बाइक रैली के चलते यहां और भी हालात गंभीर दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें