फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

750 सदस्य निर्विरोध हो जाएंगे निर्वाचित

Thu, 19 Nov 2015 11:36 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ/हसायन। ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सिकंदराराऊ और हसायन विकास खंडों पर नामांकनों की जांच की गई। ब्लॉक कार्यालयों पर दिन भर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। कई बार प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ आरओ-एआरओ के कमरों में दाखिल हो गई, जिससे वहां अव्यवस्था फैल गई।
विज्ञापन

हसायन। ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधान पद के 69 पदों के लिए 650 लोगों ने नामांकन किया था। इस दौरान तीन प्रधान पद के नामांकन विभिन्न कमियों के चलते खारिज कर दिए गए। वहीं, 867 वार्डों के लिए मिले 749 सदस्यों के पर्चों में से 13 सदस्यों के पर्चे विभिन्न कमियों के कारण खारिज कर दिए गए। नगरिया पट्टी देवरी की प्रधान पद की एक प्रत्याशी रेनू का पर्चा इसलिए खारिज किया गया, क्योंकि उसकी उम्र सिर्फ 20 साल थी, जबकि न्यूनतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। अब शुक्रवार को नाम वापसी के साथ क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। ब्लॉक में 284 वार्डों के लिए कोई नामांकन नहीं मिला है, जबकि 447 पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका निर्विरोध चुनाव तय है।
सिकंदराराऊ। विकास खंड कार्यालय पर रिटर्निंग ऑफिसर डीआईओएस जेके मलिक के नेतृत्व में एआरओ की टीम ने प्रधान के 50 पदों के लिए आए 505 और ग्राम पंचायत सदस्य के 652 पदों के लिए मिले 462 नामांकनों की जांच की। प्रधान के तीन नामांकन विभिन्न कमियों के चलते खारिज कर दिए, जबकि वार्ड सदस्य के भी 12 पर्चे खारिज हो गए। गौरतलब है कि इस ब्लॉक में 277 वार्ड सदस्य के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है, जबकि 303 पदों के लिए महज एक-एक पर्चा आया है, जिससे इन सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। बाकी पदों पर भी प्रशासन निर्विरोध चुनाव कराने के लिए पूरा जोर लगा रहा है, ताकि मतदान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें