फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली थाना खोलने की कवायद हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले में बिजली थाना खोलने की कवायद तेज हो गई है। एक नवंबर तक बिजली थाना खुलना तय माना जा रहा है । विभागीय अधिकारी ओढपुरा व गिजरौली बिजलीघर पर बिजली थाना बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बिजली थाना खुलने से पुलिस थानों में बिजली चोरी के केस का बोझ कम होगा।

बता दें कि बिजली चोरी रोकने के लिए प्रदेश सरकार सख्त नजर आ रही है। हाथरस सहित प्रदेश के 75 जिलों में बिजली थाने खोले जाने की तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एक नवंबर तक बिजली थाना खोलने की बात कही है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के बिजली अधिकारी ओढ़पुरा और गिजरौली पर बिजली थाना खोलने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द स्थान तय होने के साथ बिजली विभाग का खुद का थाना स्थापित होगा। इस मामले में अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि ओढ़पुरा और गिजरौली बिजलीघर पर बिजली थाना खुलेगा। स्थान चयनित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें