फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद पार्क का चैयरमेन ने किया भूमिपूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। आवास-विकास सेक्टर-2 में अमृत योजनांतर्गत विकसित किए जा रहे पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा द्वारा भूमि पूजन किया गया। चेयरमैन ने बताया कि पार्क का नामकरण भी भारत की विदेशों में पहचान बनाने वाले भारत के स्वामी विवेकानंद के नाम पर विवेकानंद पार्क रखा गया है। पार्क के निर्माण पर 57.31 लाख रुपये की लागत आएगी।

चेयरमैन ने बताया कि पार्क का निर्माण गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। पार्क के निर्माण होने से यहां के लोगों को सुबह-शाम टहलने के लिए बाहर अन्य पार्कों पर नहीं जाना पड़ेगा। बच्चे पार्क में खेलने का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि पार्क को भव्यता से बनाया जाएगा। निर्माण एजेंसी को भी सख्त हिदायत दी गई कि पार्क का निर्माण तय समय सीमा में मानक के अनुरूप पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य, सभासद राधेश्याम रजक, विशाल दीक्षित, अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, विनोद प्रेमी के अलावा श्याम मिश्रा, मनेाज उपाध्याय, मनोज शर्मा, वरुण अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रिषी कुमार, नितिन, बिल्ला बाबू, मनोज शर्मा, हरि सिंह, श्रीकांत शर्मा, शैलेश अग्रवाल, मिथलेश शर्मा, निर्मल बख्शी, राजू शर्मा, पूरन मल, कौशल अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें