फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रहना में देवकीनंदन हत्याकांड का ढाई माह बाद भी खुलासा न किए जाने से नाराज परिवार के लोग कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए थे। पूर्व प्रधान प्रभुदयाल पाठक भी परिवार के लोगों के साथ रहे।

अनशन स्थल पर पांच सूत्रीय मांगों से पत्र भी लोगों को वितरित किए गए। अनशन स्थल पर ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष रामनिवास रावत, सुरेंद्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा, योगेंद्र शर्मा, भारत पाठक, डॉ. नत्थी लाल, मुकेश कौशिक, अविनाश तिवारी भी पहुंच गए। सभी लोग उक्त प्रकरण को लेकर डीएम से भी मिले और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया। अनशन पर बैठने वालों में मृतक के भाई राजकुमार पाठक, रेखा कुमारी, आरती, पूजा देवी, मिथलेश शर्मा, बाबू लाल पाठक, गोविंद पाठक, राहुल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें