फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सह समन्वयकों को लेकर बीएसए व बीईओ में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सह समन्वयकों को लेकर बीएसए व बीईओ में तकरार की स्थित पैदा हो गई है। डीएम के आदेश के बाद बीएसए ने सभी बीईओ को तत्काल सह समन्यवकों को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए हैं, लेकिन बीईओ सह समन्वयकों को कार्यमुक्त करना नहीं चाहते। बीईओ का तर्क है कि सह समन्वयकों की नई तैनाती होने से पहले इनको हटाया गया तो विभागीय कामकाज ठप होंगे। उधर, शिक्षा सत्र शुरू होते ही शासन के निर्देश पर विभागीय कामकाजों को तेजी से निपटाया जाना है।

बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सह समन्यकों को शिक्षक संगठनों के विरोध के बाद कार्यकाल पूरा होने पर बीते दिनों डीएम ने हटाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के आदेशों के अनुपालन में बीएसए ने सभी सह समन्वयकों को कार्यमुक्त करने के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। लेकिन अभी तक किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी ने इन सह समन्वयकों को कार्यमुक्त नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि सत्र शुरू हो गया है। इससे विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें और ड्रेस वितरित की जानी है। स्कूलों में एमडीएम का विधिवत संचालन कराना है। स्कूलों के शौचालय एवं रंगाई पुताई के कार्यों को कराना है। विभाग द्वारा लगातार मांगी जा रही विभिन्न सूचनाओं का समय से आदान प्रदान करना एवं शिकायतों का निस्तारण कराना है। इन हालातों में अगर सह समन्वयकों को हटा दिया तो यह सभी कार्य प्रभावित होंगे।

- डीएम के निर्देश के बाद सह समन्वयकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। रही विभागीय कामकाजों की बात तो बीईओ अपने स्तर से इन कामों को पूरा कराएं।
- रेखा सुमन, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें