फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कांटे की दुकान का ताला तोड़कर 96 हजार रुपये की चोरी

विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक कांटे की दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

घने कोहरे और ठंड में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। रविवार की रात चोरों ने सलेमपुर रोड स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 96 हजार रुपये पार कर दिए। सुबह जब चोरी की घटना का पता चला तो पीड़ित ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी।
विज्ञापन

सलेमपुर रोड पर अग्रवाल कांटे वाले के नाम से अनुज कुमार पुत्र रघुवीरशरण अग्रवाल की दुकान है। उन्होंने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया। जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो देेखा कि दुकान के शटर के ताले टूटे हुए हैं। शटर को खोलकर देखा तो दुकान मेें पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। गल्ला खुला हुआ पड़ा था। गल्ले में रखे बिक्री के 96 हजार रुपये गायब थे। चोर तालों को भी तोड़कर अपने साथ ले गए। सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें