फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravan Dahan: हाथरस में फुंकेगा रावण का 65 फुट ऊंचा पुतला, चार पीढि़यों से बना रहा एक ही परिवार

Sat, 21 Oct 2023 02:39 AM IST
चमन शर्मा विनीत चौरसिया, अमर उजाला, हाथरस

सार

इस साल भी पिछले साल की भांति 65 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इस पुतले की लागत में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन लगभग 1.20 लाख रुपये की ही लागत लगेगी।
विज्ञापन
हाथरस में रावण का पुतला बनते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल विजयादशमी पर हाथरस के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान पर 65 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी रावण का पुतला उनका शहर के दारूकूटा निवासी विनोद कुमार का परिवार ही तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन


इस साल भी पिछले साल की भांति 65 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इस पुतले की लागत में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन लगभग 1.20 लाख रुपये की ही लागत लगेगी। हालांकि इस साल रावण का पुतला तैयार करने में प्रयोग होने वाली कागज की रद्दी, लकड़ी के बांस, जूट की रस्सी, रंगीन कागज, आतिशबाजी आदि के दामों में इजाफा हुआ है। 

कई जिलों में पुतला बना चुका है विनोद का परिवार
नवीपुर रोड स्थित मोहल्ला दारू कूटा निवासी विनोद कुमार पुत्र मेवाराम पिछले 40 साल से रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। विनोद कुमार कहते हैं कि उनके यहां रावण के पुतला बनाने काम चार पीढि़यों से चला आ रहा है। इससे पहले उनके पिता मेवाराम और उनसे पहले उनके बाबा नेकसेराम रावण का पुतला बनाते थे। अब इस काम में उनके बेटे सहयोग करते हैं। विनोद कुमार ने बताया कि वह हाथरस के अलावा, मथुरा, कासगंज, आगरा सहित मुंबई तक रावण का पुतला बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें