फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अपर मुख्य सचिव ने देखा कचरा निस्तारण संयंत्र

Wed, 24 Apr 2024 03:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव मनेाज कुमार सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राज्य के अपर मुख्य सचिव पंचायतराज मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को ग्राम पंचायत राजपुर में ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र का मुआयना किया। उन्होंने गांव में हुए अन्य विकास कार्याें की भी जांच की और ग्रामीणों से उनके बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान कचरा निस्तारण संयंत्र बनाने वाली कंपनी के अभिकर्ता ने जीरो वेस्ट मशीन के बारे में बताया कि इस मशीन में किसी भी तरह का एक क्विंटल कचरा डालने पर करीब एक किलो राख प्राप्त होती है। इस राख का उपयोग सीमेंट से बनने वाली ईंटों में किया जा सकता है। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा अनुदानित मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम का भी मुआयना किया। इस सिस्टम के जरिये होने वाली खेती की जानकारी ली। यह स्प्रिंकलर गांव के साहब सिंह के 1.68 हेक्टेयर में लगा हुआ है।



किसान साहब सिंह ने स्प्रिंकलर से खेती में पानी की कम लागत लगने व अच्छी पैदावार होने के बारे में जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने गांव में वाईफाई की सुविधा, सीसीटीवी की व्यवस्था का अवलोकन किया। गांव में बनी डिजिटल लाइब्रेरी को देखा। पंचायत घर, आरआरसी सेंटर का भी निरीक्षण किया। पूरे गांव का भ्रमण कर गांव में कराए गए विकास कार्याें को देखा। उपनिदेशक पंचायतराज अमरजीत सिंह, नोडल अधिकारी एसएन सिंह, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, डीपीआरओ सुबोध जोशी, परियोजना निदेशक राजेश कुरील, ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल, योगेश सारस्वत, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें