फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) पर 25 फरवरी को जनपद में एक से 19 वर्ष के करीब सात लाख बच्चों को पेट के कीड़े की दवा (एल्बेंडाजोल टेबलेट) खिलाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चार फरवरी को सुबह 11 बजे से सीएमओ दफ्तर परिसर में बैठक होगी। जिसमें एबीएसए, डीआईओएस के दो प्रतिनिधि, 08 सीडीपीओ व एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह व उनकी टीम उपस्थित रहेगी।

कार्यक्रम के प्रभारी एसीएमओ डॉ.विजेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में एक वर्ष से 19 वर्ष के लगभग साढ़े छह से सात लाख बच्चों को पेट के कीड़े की दवा खिलाई जानी है। जिसके लिए रणनीति तैयार करने के लिए चार फरवरी को सीएमओ कार्यालय के सभागार में बैठक की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह गोली बच्चों को 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के अवसर पर दी जाएगी और जो बच्चे उस दिन छूट जाएंगे उनको एक मार्च को खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। ये वर्ष में दो बार चलाया जाता है। डॉ.सिंह ने बताया अधिकांश ग्रामीण आबादी जो कि परजीवी संक्रमण से पीड़ित है उनके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम है। डॉ.सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक इस दिवस पर अपने बच्चों को केंद्रों पर गोली अवश्य खिलाएं यह गोली पूरी तरह से सुरक्षित है किसी भी भ्रम में पडने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें