फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0स साल ग्रामीणों को मिली गांव में बैंकिंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। इस साल ग्रामीणों को अपने गांव में ही बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। रविवार को मुख्य डाकघर में बनी पोस्टल बैंक से 106 ब्रांच ऑफिसों को जोड़ा गया। सभी ब्रांच ऑफिसों के अधिकारी को एंड्रायड मोबाइल फोन दिया गया। मोबाइल फोनों को एक्टिवेट किया गया। 16 ब्रांच आफिस शहर में इनके कंप्यूटर में सिस्टम लोड किया गया है। कुल मिलाकर 122 ब्रांच ऑफिस पोस्टल बैंक से लिंक हुए हैं।

बता दें कि सरकार ने पोस्टमैन को चलता फिरता बैंक बनाने के लिए देशभर के साथ हाथरस में एक सितंबर को पोस्टल बैंक खोली। यह बैंक अब तक शहर तक सीमित थी, लेकिन अब प्रत्येक ग्रामीण को उनके गांव में बैंकिंग सुविधा मिलेगी। एसपी डाक चंद्रशेखर सिंह, पोस्टल बैंक मैनेजर अंकुर जैन, पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह की मौजूदगी में सभी ग्रामीण ब्रांच ऑफिसों को एक एक एंड्रायड मोबाइल दिया गया। इस मोबाइल से कर्मी करंट खाता, सेविंग खाता और सुकन्या खाता खोल सकते हैं।
विज्ञापन


जिन लोगों का डाकघर में खाता है, वह आरडी का पैसा भी जमा कर सकते हैं। घर बैठे पोस्टमास्टर की मदद से पैसे का लेनदेन भी होगा। इसका कुछ चार्ज भी लिया जाएगा, जो अभी तय नहीं हुआ है। पीएफ आदि सेवा गांव में मिलेगी। एक जनवरी से गांव में बैंकिंग सेवा की शुरुआत होगी। उसके बाद पोस्टल बैंक द्वारा शहर से देहात तक ग्राहक सेवा केंद्र खोले जाएंगे। लोग इनसे भी पैसे का लेनदेन कर सकेंगे।
विज्ञापन

--
सभी ब्रांच ऑफिसों को 106 एंड्रायड मोबाइल फोन दिए गए हैं। 16 ऑफिस शहर में इनके कंप्यूटर में सिस्टम लोड किया गया है। सभी डाकघर अब पोस्टल बैंक से अटैच हो गए हैं। लोगों को गांव में ही बैंकिंग सुविधा मिलेगी।
-अंकुर जैन, पोस्टल बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें