फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों के पंचायतघरों को बनाया जाएगा आदर्श पंचायत घर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


अब जल्द ही सादाबाद की पांच ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों को आदर्श पंचायत घर बनाया जाएगा। इसके लिए खंड विकास कार्यालय स्तर से कवायद शुरू कर दी गई है। एडीओ पंचायत ने पांचों ग्राम पंचायतों के सचिवों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र गौतम ने बताया कि गत दिनों जिला स्तर पर हुई बैठक में अधिकारियों ने पंचायतघरों को आदर्श बनाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के बाद अब पंचायत घरों को आदर्श पंचायत घर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सादाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत कुरसंडा, बिसावर, कजरौठी, कूपा और तसींगा के पंचायत घरों को आदर्श पंचायतघर बनाने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इन पंचायतों का रंग रूप बदला हुआ दिखाई देगा। इनमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीणों को इन पंचायतघरों का लाभ मिल सकेगा। आदर्श पंचायत घरों में सचिव आवास बनेगा और वहीं ग्रामस्त्रयी कर्मी भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत घर गांव के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें