फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी तबादले की शासन तक गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले के बाद चार्ज नहीं लेने और चार्ज छोड़ने के बाद दोबारा चार्ज लेने के मामले की गूंज अब शासन तक पहुंच गई है। इस मामले में जिला प्रशासन स्तर से शासन को भी इस प्रकरण के बारे में अवगत करा दिया गया है।

जिला प्रशासन ने इस प्रकरण के बारे में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल, शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है। अब इस प्रकरण में जल्द शासन स्तर से भी कार्रवाई की भी आशंका जत्राइ जा रही है। इसे लेकर सभी बीईओ में खलबली मची हुई है। उल्लेखनीय है कि दो नवंबर को डीएम के आदेश पर सीडीओ एसपी सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए थे। तबादला आदेश मिलने के बाद बीईओ ने चार्ज नहीं संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ के हस्ताक्षर को लेकर सभी लामबंद हो गए थे। हालांकि मुरसान ब्लॉक में सुबोध कुमार पाठक ने चार्ज संभाल लिया, लेकिन पूर्व में तैनात बीईओ पवन कुमारी ने चार्ज छोड़ने के बाद फिर वहां पहुंचकर काम शुरू कर दिया। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से नवंबर माह का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद ही सभी बीईओ ने चार्ज संभाला था। अब इस प्रकरण में जल्द ही शासन स्तर से भी कार्रवाई होने का अनुमान लगाया जा रहा है, क्योंकि जिला प्रशासन की ओर से पूरे प्रकरण के बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें