हाथरस। जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य ने जिले के सभी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगम और परिषद के कार्यालयों के अलावा शैक्षणिक संस्थाओं में डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर का चित्र लगवाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने अपने निर्देशों में कहा है कि सभी अधिकारी और शिक्षण संस्थाएं यह सुनिश्चित करें कि डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के चित्र के नीचे उनकी जन्मतिथि एवं निर्वाण तिथि अनिवार्य रूप से अंकित हो। उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की प्राथमिकताओं पर निर्धारित किया गया है। लिहाजा निरीक्षण के दौरान किसी कार्यालय में डॉ. आंबेडकर के छवि चित्र नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।