फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21877 किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

विज्ञापन
farmer
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो , हाथरस।
विज्ञापन

किसान ऋण मोचन योजना के पहले चरण में किसानों की कर्जमाफी की तैयारी कर ली है। पहले चरण में 21,877 किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इन किसानों को करीब 1,63,27,00,000 रुपये का कर्जा माफ किया जाएगा। इन किसानों को जल्द ही जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इनको कर्जमाफी के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि बैंकों ने 31 मार्च 2016 तक के कृषि ऋण के बकाएदार करीब 65 हजार किसानों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई थी। सत्यापन में 25,619 लघु और सीमांत किसान इस योजना में कर्जमाफी के लिए पात्र पाए गए। सहकारी बैंक से कर्ज लेने वाले करीब 1,287 किसानों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया। ऑनलाइन फीडिंग के बाद इस योजना में 2445 किसानों को इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि उनके नाम दो स्थानों पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अमित कुमार सिंह ने बैंकर्स और जिला को-ऑर्डिनेटर्स के साथ बैठक में निर्देश दिए कि वह अपने लाभार्थी की प्रोफाइल अपडेट कर लें, जिससे लाभार्थी को पैसा मिलने के बाद फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र प्रिंट करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। एडीएम रेखा एस चौहान ने कहा कि फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र पांच सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में वितरित किए जाएंगे, जिसमें सभी बैंकों से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बैंकर्स अपने खाताधारकों से आधार कार्ड अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे आगामी द्वितीय चरण में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें