फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकरई में बिना बिजली के ही पहुंच गए 60 हजार से 90 हजार के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना बिजली के ही पहुंचे 90 हजार रुपये तक केबिल
विज्ञापन

बिजली महकमे की लापरवाही की ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
बोले कि 10 जून 2019 को गांव में आई बिजली, तभी से लिया जाए बिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
सादाबाद। बिजली महकमे ने बिना मीटर लगाए और लाइन में करंट छोड़े बिना ही ग्राम ढकरई में ग्रामीणों के यहां हजारों रुपये के बिल बनाकर भेज दिए हैं। 60-60 हजार रुपये के बिलों को देखकर ग्रामीणों के पांव तले जमीन खिसक गई। अब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए बिजली अफसरों को इसका समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम ढकरई की हरिजन बस्ती निवासी सुंदर सिंह, भूप सिंह, रामखिलाड़ी सिंह, सचिन, चरन सिंह, अंकित, बाबूलाल, दलवीर सिंह, अशोक सिंह, राकेश सिंह, राधाचरन, देशराज सिंह, विजय सिंह, राजपाल सिंह आदि ने शिकायत की कि 23 मार्च 2010 को उन्होंने प्रार्थनापत्र दिया था कि उनके गांव में खंभे और लाइन नहीं है, जिसके बाद वर्ष 2016 में गांव में पोल लगाकर लाइन खींच दी गई है, लेकिन इस लाइन में न तो करंट छोड़ा गया और न ही गांव में विद्युत मीटर लगाए गए, जिससे उन्हें बिजली नहीं मिल सकी, लेकिन बिजली महकमे ने हरिजन बस्ती में रहने वाले सभी लोगों को बिजली का बिना प्रयोग किए ही बिल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक परिवार का बिल करीब 60 हजार से 90 हजार तक का भेजा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब उन्हें बिजली मिली ही नहीं तो वह बिल किस बात का दें। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनकी बस्ती में 10 जून 2019 को विद्युत मीटर लगाए गए और लाइन चालू की गई। तब से लेकर अब तक का बिल उनसे लिया जाए। पुराने बिल को रद किया जाए। सभी ग्रामीण 10 जून 2019 से ही बिजली बिल का भुगतान करने के लिए सहमत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें