फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Apr 2025 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा  में पास कराने के लिए नौ लाख रुपये की मांग की। पीडि़ता ने बताया है कि मनीष को अलग-अलग तारीख में छह लाख रुपये दे दिए। पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उसका बेटा फेल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सुमन चौधरी पत्नी बच्चू सिंह चौधरी निवासी कंजौली सादाबाद ने बताया कि मनीष कुमार राणा पुत्र रामगोपाल सिंह निवासी बरौली अहीर, आगरा रिश्ते में भांजा लगता है। आरोप है कि उसने फोन पर बताया कि वह पुलिस महकमे में तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती मुख्यमंत्री की सुरक्षा में है। उसने बेटे की नौकरी लगवाने का लालच दिया। 
विज्ञापन


इसके एवज में नौ लाख रुपये की मांग की। पीडि़ता ने बताया है कि मनीष को अलग-अलग तारीख में छह लाख रुपये दे दिए। पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उसका बेटा फेल हो गया। इस बाद उसने रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि मनीष का पूरा परिवार इस षड्यंत्र में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें