पीछे से मैक्स पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुड्डी देवी उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां, उनकी मौत हो गई।
मुरसान के गांव पटाखास के पास सादाबाद रोड पर मैक्स पिकअप ने भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि 12 अप्रैल रात करीब नौ बजे तेज आंधी, बारिश के बाद अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर गांव पटाखास जा रहे थे। ट्रैक्टर पर गुड्डी देवी (42) पत्नी नेत्रपाल बैठी थीं। सादाबाद रोड पर गांव के निकट ही पीछे से मैक्स पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही गुड्डी देवी उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां, उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मैक्स पिकअप सहित उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।