फोटो---हाथरस। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। शहर के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई इस परीक्षा में कुल 6878 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पहली पाली में 298 और दूसरी पाली में 195 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहली पाली में कुल 4,544 और दूसरी पाली में 2,334 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। हालांकि दोनों पालियों में कुल 7,371 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। दोनों पालियों में इस परीक्षा में कोई परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। पूरा प्रशासनिक और पुलिसिया अमला परीक्षा में नकल रोकने के लिए दिन भर मुश्तैद रहा।अधिकारियों की गाड़ियां परीक्षा केंद्रों का चक्कर लगाती रहीं और व्यवस्थाओं का जायजा लेती रहीं। डीएम शमीम अहमद, एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा, एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी अजय शंकर राय, एसडीएम सदर केहरी सिंह और सीओ सिटी प्रीति सिंह के अलावा बाकी सभी एसडीएम, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी दिन भर परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए रहे। शाम को परीक्षा शंातिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। परीक्षा केंद्रों के मेन गेट से लेकर अंदर तक पुलिस का सख्त पहरा रहा। पल-पल पर सचल दल परीक्षा कक्षों में पहुंचकर परीक्षार्थियों की तलाशी कराते रहे। पहली पाली में सुबह 10 से साढ़े 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम साढ़े पांच बजे तक यह परीक्षा हुई। शाम को जिले में शांतिपूर्ण परीक्षा निपटने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई।
आंसरशीट ले गई छात्रा, तहरीर दीहाथरस। एमजी पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा प्रशभन पत्र के साथ आंसरशीट भी ले गई। ताज्जुब तो यह है कि किसी ने इस छात्रा को आंसरशीट ले जाते हुए देखा तक नहीं। जब गिनती कराई गई, तब इस छात्रा का नाम सामने आया। पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य ने इस छात्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली हाथरस में तहरीर दे दी है।
भीड़ से जाम रहे परीक्षा केंद्रों के रास्तेहाथरस। परीक्षा शुरू होने से पहले और परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही परीक्षार्थियों की भीड़ निकली, वैसे ही परीक्षा केंद्रों के आसपा का इलाका भीड़ से जाम हो गया। दोनों शिफ्टों में परीक्षार्थियों की भीड़ से परीक्षा केंद्रों के रास्ते जाम रहे। यहां वाहन ही नहीं, बल्कि राहगीरों को भी आवागमन में मुश्किल हुई।
खान-पान वालों की रही मौजहाथरस। परीक्षा केंद्रों के बाहर चाट-पकौड़ी वालों ने भी परीक्षार्थियों की भीड़ को खूब भुनाया। दोनों पालियों में चाट-पकौड़ी और खान-पान की ढकेल वालों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर डेरा जमा दिया था। शाम तक उनका पूरा सामान निपट गया।