फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1499 महिलाएं हाईरिस्क प्रेग्नेंसी के लिए चयनित

Wed, 03 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहे मातृत्व सप्ताह के तहत पांच फरवरी को हाईरिस्क प्रेगभनेंसी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जटिलता वाली गर्भवती महिलाओें की जांच और उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिलेभर में मातृत्व सप्ताह का आयोजन 27 जनवरी से किया जा रहा है। बुधवार को हफ्ते का अंतिम दिन होगा। इस सप्ताह के तहत मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और उनका पंजीकरण किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, पेशाब आदि संबंधित जांच भी की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिलेभर में मंगलवार तक 12,998 महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जबकि 1,499 महिलाएं हाईरिस्क प्रेगभनेंसी की श्रेणी में पाई गईं। इन हाईरिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती महिलाओं की उचित उपचार पांच फरवरी को स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें