फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

554 प्रत्याशी लड़ेंगे प्रधान का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ब्लॉक से 554 प्रत्याशी ग्राम प्रधान, 146 प्रत्याशी ग्राम पंचायत सदस्य और 380 प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे। एक भी ग्राम प्रधान निर्विरोध रूप से निर्वाचित नहीं हुआ है। इसके अलावा 353 ग्राम पंचायत सदस्य और पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
आरओ सुमित कुमार ने बताया कि सादाबाद ब्लॉक से प्रधान पद के लिए कुल 603 नामांकन हुए थे। इनमें से वैध नामांकन 597 पाए गए। 43 ने अपने नाम वापस ले लिए। लिहाजा अब चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 554 रह गई है। निर्विरोध रूप से एक भी प्रधान नहीं चुना गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल नामांकन 547 हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैध नामांकन 538 पाए गए। 39 ने अपने नाम वापस ले लिए। लिहाजा, निर्वाचन लड़ने वाले कुल प्रत्याशी 146 रह गए। 353 ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुनाव तय है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल नामांकन 416 हुए थे। 31 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी 380 रह गए। निर्विरोध रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर पांच प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें