फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 45 दिन में 5.42 लाख पशुओं को लगेंगे एफएमडी के टीके

Fri, 20 Dec 2024 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एफएमडी टीकाकरण अभियान 23 दिसंबर से पांच फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके तहत 45 दिनों में 5,42,225 पशुधन को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 1,24,447 गाय और 4,17,778 महिषवंशीय हैं। 17 टीमें पशुुपालकों के द्वार पर जाकर टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन

अपर निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि समस्त गोशाला और गो आश्रय स्थलों को टीकाकृत किया जाएगा। जिले में उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, मोबाइल वैटेरिनरी यूनिट की टीम और पशुमित्रों द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के बाद पशुधन एवं पशुपालक का संपूर्ण विवरण भारत पशुधन एप पर अपलोड करना होगा।
टीकाकरण से पूर्व पशु के कान में टैग और छल्ला होना अनिवार्य होगा। जिस पशु के टैग नहीं होगा, टीम पहले उसकी टैंगिग करेगी और उसके बाद टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका मोबाइल नंबर 8765957904, 8218379987 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें