फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बढ़ रहा बुखार का प्रकोप, सुसायत खुर्द में मिले 54 मरीज

Fri, 08 Sep 2023 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव में बुखार के 54 मरीज मिले। टीम ने बुखार के मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए नमूने लिए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। टीम ने गांव के 65 घरों में जाकर कूलर की टंकी और फ्रिज की ट्रे में भरे पानी को खाली कराया।
विज्ञापन
बुखार - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बुखार फैलने की सूचना पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव सुसायत खुर्द में शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गांव में बुखार के 54 मरीज मिले। टीम ने बुखार के मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए नमूने लिए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली।

विज्ञापन


टीम ने गांव के 65 घरों में जाकर कूलर की टंकी और फ्रिज की ट्रे में भरे पानी को खाली कराया। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। ग्रामीणों को घरों के आसपास सफाई रखने और कूलर में पानी न भरने की सलाह दी गई।

ग्रामीणों से कहा गया कि वह बाहर निकलते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें। तेज बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी सूचना दें। टीम में डॉ. पावस कुशवाहा, फार्मासिस्ट अनिल जायसवाल एलए कैलाशचंद और सीएचओ रेखा एवं आशा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें