फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े में मच्छरों से निपटने का किया गया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


जनपद में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत विभाग के साथ- साथ सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग आदि की विशेष भूमिका रही।

जिला मलेरिया अधिकारी एम जौहरी ने बताया कि अभियान के तहत करीब 100 जगह एंटी लारवल का छिड़काव व 100 से अधिक जगहों पर पानी से भरे गड्डों को मिट्टी से भरावा गया। उन्होंने बताया कि मच्छरों से निपटने का पूरा प्रयास किया गया है। जौहरी ने यह भी बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा जल भराव वाली जगहों पर से झाडिय़ा कटवाई गई तो बेसिक शिक्षा द्वारा अभियान के दौरान समय-समय पर कुल 487 प्रभात फेरियां निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए क्या करें क्या न ये बताया गया और इसको लेकर निबंध लेखन जैसी प्रतोयोगिताओं का आयोजन किया गया। अभियान में सिंचाई विभाग ने भी विशेष भूमिका निभाते हुए सिल्ट सफाई टेल तक कराई। अभियान में शामिल समाज कल्याण, नगर पालिका, कृषि विभाग आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें