न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 82 नर्सिग होम व क्लीनिक संचालकों ने अभी तक प्रदूषण नियंत्रण संबंधी सर्टिफिकेट सीएमओ ऑफिस में जमा नहीं किए हैं। ऐसे में इनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अपनी आख्या भेजेगा।
पिछले दिनों सीएमओ ऑफिस से जिले के 102 चिकित्सक, क्लीनिक, नर्सिग होम संचालकों पर यह नोटिस भेजे गए थे कि वह अपने यहां प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्था से विभाग को अवग कराएं और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमाण पत्र भी उनके कार्यालय में दाखिल करें। पिछले साल जब इन इन क्लीनिक, नर्सिग होम संचालकोें ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था तो उस समय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमाणपत्र आदि जमा नहीं किए थे।
तब इन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया था। अभी तक 82 नर्सिग होम आदि ने बोर्ड का सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डॉ.ब्रजेश राठौर का कहना है कि जिन नर्सिग होम व क्लीनिकों पर नियमानुसार प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम नहीं होंगे, उन पर कार्रवाई कराई जाएगी।