यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुबह समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र एवं शाम को अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। सचल दलों ने छापेमारी तो की, लेकिन कोई नकलची हाथ नहीं लगा।
सुबह की पाली में समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 2,475 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,222 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 253 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। जबकि शाम की पाली में अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें 32,428 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 27,617 ने परीक्षा दी। जबकि 4811 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 5064 ने परीक्षा छोड़ दी।