फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए कलेक्ट्रेट पर गरजी भाकियू

Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू के पदाधिकारी एसडीएम सदर को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में भाकियू हरपाल गुट ने मंगलवार को पैदल किसान यात्रा का आयोजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया गया। एसडीएम सदर केहरी सिंह को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने मांग की कि डीएपी और यूरिया खाद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए। किसान को पांच साल तक फसल नष्ट होने की स्थिति मेें केसीसी का कर्ज माफ किया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न दिया जाए। किसानों के नलकूपों के बिल माफ किए जाएं। ओलावृष्टि का मुआवजा शीघ्र दिलाया जाए। किसान नेता भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ठेनुआं, कबीर पुरस्कार प्राप्त किसान नेता रामबाबू चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। 


ब्लॉक पर भी मनाया समाजवादी दिवस
ब्लॉक कार्यालय हाथरस के प्रांगण में भी समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। विशिष्ट अतिथि नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय एवं अध्यक्षता वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार सिंह उर्फ डंबर सिंह ने की। इस मौके पर सपा सरकार की योजनाओं पर डॉ. सीपी सिंह, रामचंद्र शर्मा, आरके शर्मा ने जानकारी सभी उपस्थित लोगों को दी। संचालन एडीओ पंचायत रमेश कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें