फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 464 किसानों को मिली 2.45 करोड़ की क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को क्षतिपूर्ति रा​शि के चेक देते क
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में खरीफ एवं रबी 2025-26 खराब मौसम के दौरान फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की गई। जनपद के 464 किसानों को कुल 02 करोड़ 45 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन



सर्वाधिक क्षतिपूर्ति प्राप्त करने वाले पांच किसानों को कोल विधायक अनिल पाराशर द्वारा चेक प्रदान किए गए। इनमें दिनेश कुमार को 2,22,651, चोखे सिंह को 1,70,082, हरवीर सिंह को 1,58,914, विश्व प्रताप सिंह को 1,50,921 व निरंजन सिंह को 48,062 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक अलीगढ़ मंडल श्रवण कुमार, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण भालचंद्र त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा डॉ. सतीश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें