फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में गिरी छिपकली तो एक ही परिवार के आठ सदस्य हुए बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव नगला उदयभान में छिपकली गिरा दूध पीने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घंटे चले इलाज के बाद उन्हें स्वास्थ्य लाभ हुआ।

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव उदयभान में गायत्री देवी पत्नी नारायण सिंह के यहां मंगलवार की रात को दूध में छिपकली गिर गई। वह दूध परिवार के सदस्यों गायत्री देवी, भानुप्रताप पुत्र नरायन सिंह, राधा पुत्री सतीश, पवन पुत्र बलवीर, ऋषि पुत्र बलवीर, हैप्पी पुत्र इंदल, हर्ष पुत्र इंदल और तान्या पुत्री इंदल ने पीया।
विज्ञापन


दूध में छिपकली गिरने की जानकारी तब हुई, जब भगोने का दूध सभी ने पी लिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार के सभी लोगों होश उड़ गए और उन्हें घबराहट होने लगी, जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चला।
विज्ञापन


डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के आठ सदस्यों ने छिपकली वाला दूध पी लिया था, जिससे उनकी तबियत यह बात जानकर खराब हो गई। उन्हें इलाज दिया गया तो वह ठीक होकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें