फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरुद्ध प्रवेश लेने पर नपेंगे प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कुछ इंटर कॉलेज संचालक नवीं व 11वीं फेल विद्यार्थियों का सीधे 10वीं व 12वीं में प्रवेश ले रहे हैं। जिसे लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए डीआईओएस ने नियम विरुद्ध प्रवेश लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि कुछ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा नियम विरुद्ध विद्यार्थियों के प्रवेश अगली कक्षाओं में लिए जा रहे हैं। कक्षा 10वीं व 12वीं में बिना पंजीकरण के कोई प्रवेश न लिए जाने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरण एवं अन्य विशेष कारण से ही 10 बाहरी प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रवेश लेने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है। किसी भी प्रधानाचार्य के द्वारा नियमों के विरुद्ध प्रवेश लिए जाते हैं तो संबंधित कॉलेज के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। जिसकी सारी जिम्मेेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें