मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रथम वर्ष निवेश मत्स्य बीज, मत्स्य पूरक आहार, जलापूर्ति संसाधन, दवाऐं जाल आदि के क्रय पर 40 फीसदी तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए सात फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक लाभार्थी विभागीय वेबसाइट पर 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। योजना में वही पट्टाधारक आवेदन कर सकते है, जिनके पट्टे की अवधि न्यूनतम चार वर्ष अवशेष हो। योजना के लिए लाभार्थी को इकाई लागत 4 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।