हाथरस से पहली बार वर्ष 2019 में पहली बार 3797 आलू 25 हजार मीट्रिक टन आलू ईरान भेजा गया था। उस दौरान आलू की कीमतें 2100 रुपये प्रति पैकेट तक पहुंच गई थी। इस समय यूपी से ईरान, बहरीन, अरब अमीरात, जर्मनी, न्यूजीलैंड, अमीरात, जर्मनी, न्यूजीलैंड और नेपाल आलू भेजा जा रहा है। अलीगढ़ से भी आलू तेहरान, बहरीन, अमेरिका और गुयाना भेजा जा रहा है।
मंडी-व्यापारी दबाव से राहत
किसानों ने बताया कि मौजूदा समय में मंडियों में आलू की आवक बहुत ज्यादा है, इसके सापेक्ष खरीद सीमित होने से उन्हें औने-पौने दामों पर फसल बेचनी पड़ रही है। जो किसान फसल नहीं बेच रहे हैं, वे कोल्ड स्टोर का सहारा ले रहे हैं, जहां किराया और ब्याज दर उन्हें परेशान कर रही है। निर्यात शुरू होने से यह दबाव कम होगा।