यूपी वीसीए की ओर से आयोजित डॉ. गौर हरी सिंघानिया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में हाथरस, लखनऊ, आगरा और नोएडा समेत प्रदेश की 36 टीमें हिस्सा लेंगी। हाथरस वीसीए का पहला मैच दो अक्तूबर को सुबह दस बजे वीएस क्रिकेट मैदान पर एटा वीसीए के खिलाफ खेला जाएगा।
अलीगढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट पर वीसीए की वार्षिक सभा का आयोजन वरिष्ठ क्रिकेटर रूप राम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें वीसीए के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि सभी 36 टीमों को अलग-अलग ग्रुपों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इनमें राजेश शर्मा (हाथरस), नीलमणि द्विवेदी (नोएडा), विजय सिंह (गोरखपुर), जफर आलम (लखनऊ), प्रदीप (बांदा), अमरुद्दीन (बिजनौर) और ओपी. कोहली (बरेली) मुख्य रूप से शामिल हैं।
हाथरस वीसीए की 16 सदस्यीय टीम का हुआ चयन
हाथरस टीम को ग्रुप डी में एटा, इटावा, मथुरा और आगरा के साथ रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वार्षिक सभा के दौरान आगामी मैचों के लिए हाथरस वीसीए की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। बैठक में एडवोकेट राजेश शर्मा, मुकेश जैन, गौरव पचौरी, विकास शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, विशाल ठाकुर, मनोज शर्मा आदि थे।