फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से अंधेरे में 34 गांव

Sun, 21 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला, हसायन
विज्ञापन
उत्पादन लागत में कमी आई - फोटो : Getty
विज्ञापन
नगला वीर सहाय विद्युत उपकेंद्र को जा रही विद्युत लाइन चोरी होने से करीब चौंतीस गांव सात दिन से अंधेरे में हैं। विभागीय अधिकारियों को जब लगातार ग्रामीणों ने बिजली न मिलने की जानकारी देते हुए नाराजगी जताई तो एक-एक दिन छोड़कर गांवों में कुछ देर के लिए बिजली दे दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों से इससे बेहद आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार विभागीय लापरवाही की वजह से चोरी गए तार की जगह दूसरा तार नहीं नहीं लगाया जा रहा। इससे परेशानी ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है।

तार चोरी से गांव सराय, जरेरा, असोई, नगला बिहारी, नगला वीर सहाय, बरसामई, सीतापुर, रामपुर, नगला कोरिया, बाडी, गूंजरपर, पायंदापुर, नगला मसंद, भैकुरी सहित 34 गांवों की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन


उधर जेई राहुल कुमार का दावा है कि जरेरा क्षेत्र के 34 गांवों को पोरा व पुरदिलनगर से एक एक दिन छोड़कर सप्लाई दी जा रही है। नई केबिल मंगवाकर जल्द ही सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी झूठे आश्वासन ही दे रहे हैं। तार कटने के अगले दिन ही नई केबिल क्यों नहीं डलवाई गई?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें