फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गोवर्धन मेले में चलेंगी हाथरस डिपो की 30 बसें

Sat, 18 Jul 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोवर्धन के प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए हाथरस डिपो ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हाथरस डिपो की 30 बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

23 जुलाई से विशेष बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दौरान गोवर्धन और मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हर वर्ष काफी वृद्धि होती है।
इसे देखते हुए हाथरस डिपो ने पहले से ही बसों के संचालन का प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों की बसों को भी गोवर्धन मेले में लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

डिपो की सभी बसों की तकनीकी जांच और मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। खराब बसों को जल्द दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि संचालन के दौरान कोई व्यवधान न आए। बसों के ब्रेक, टायर, इंजन और अन्य आवश्यक उपकरणों की विशेष रूप से जांच कराई जा रही है।
चालक और परिचालकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार विशेष ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की जा सकती है। इससे मेला स्पेशल संचालन को सुचारु रखने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें